फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शिक्षकों की कमी पर प्रदर्शन, दूसरे दिन भी नहीं लगी कक्षाएं

शिक्षकों की कमी पर प्रदर्शन, दूसरे दिन भी नहीं लगी कक्षाएं

Sun, 09 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी पर प्रदर्शन, दूसरे दिन भी नहीं लगी कक्षाएं
कठुआ/बिलावर। बिलावर के दूरदराज मल्हार इलाके में शिक्षकों की कमी को लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी लगातार दूसरे दिन भी कक्षाओं में नहीं बैठे। शनिवार को भी प्रदर्शन करते हुए उन्होंने हायर सेकेंडरी और मिडिल स्कूल मल्हार के बच्चों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मल्हार के सरकारी सकूलों में शिक्षकों की तैनाती की जाए ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। विद्यार्थियों ने बताया कि लगभग 4 सौ से अधिक विद्यार्थियों के लिए स्कूल में शिक्षकों का भारी टोटा है। हायर सेकेंडरी की शिक्षा हासिल करने के लिए आने वाले उच्च कक्षाओं के बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कई विषयों के अध्यापकों की कमी को लेकर शिक्षा विभाग ने कुछ भी नहीं किया है। स्टाफ की कमी के चलते बच्चों को मजबूरन कक्षाओं का बहिष्कार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जबतक स्कूल में स्टाफ मुहैया नहीं करवाया जाता बच्चे कक्षाओं में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed