फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   19 Local Militants Active In North Kashmir said DIG

आतंकी जुनैद के पकड़े जाने के बाद डीआईजी बोले- उत्तरी कश्मीर में हैं 19 स्थानीय आतंकवादी

Sat, 22 Feb 2020 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
19 Local Militants Active In North Kashmir said DIG
पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर रेंज सुलेमान चौधरी व अन्य सैन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक के पकड़ने जाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर रेंज सुलेमान चौधरी ने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में स्थानीय आतंकी बढ़ने की वजह से आतंकवादियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस इलाके में अधिक संख्या में स्थानीय शामिल हो रहे हैं और यह संख्या 19 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि सुरक्षाबल सतर्क हैं और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। डीआईजी बारामुला ने ये बातें जुनैद फारूक की गिरफ्तारी के बाद कही। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवानों ने टापर क्षेत्र में एक नाका लगाया गया था। जहां से आतंकी जुनैद को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आतंकी के कब्जे से एक पिस्तौल(चीन निर्मित), 30 जिंदा कारतूस और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बारामुला पुलिस को सूचना मिली कि हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक इलाके में ही छिपा हुआ है। सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन, 29-आरआर और बारामुला पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकी को पकड़ने का अभियान शुरू किया। जिसके लिए इलाके में कई जगह नाकेबंदी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान टापर क्षेत्र में एक नाके के पास उसे गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली। वहीं हिजबुल आतंकी जुनैद के पकड़ा पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्ञात हो कि घाटी में हिजबुल की कमर लगातार टूटती जा रही है। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की चलते आतंकी किसी भी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं।

इस साल 25 आतंकवादी मारे गए हैंः डीजीपी दिलबाग सिंह

वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों ने कल रात एक अभियान में लश्कर के आतंकी नावेद अहमद भट उर्फ फुरकान और आकिब यासीन भट को मार गिराया। ये दोनों कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि बारामुला पुलिस ने एक हिजबुल आतंकवादी जुनैद फारूक को भी गिरफ्तार किया है।

सिंह ने कहा कि 2020 में अब तक 12 सफल ऑपरेशन हो चुके हैं, जिसमें 25 आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर में 9 आतंकवादी और जम्मू क्षेत्र में 3-4 आतंकवादी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 40 से अधिक आतंकवादियों के मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed