{"_id":"5c1dc722bdec2256dd105a7b","slug":"181545455394-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में नहीं है पर्याप्त सुरक्षा उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में नहीं है पर्याप्त सुरक्षा उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। देश के फर्स्ट क्लास रेलवे स्टेशन में शुमार जम्मू रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। स्टेशन पर दो दशक पूर्व लगाए गए 16 सीसीटीवी कैमरों में ज्यादातर खराब पड़े हैं। इन्हें अपग्रेड नहीं किया गया है। मेटल डिटेक्टर भी खराब है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील रेलवे स्टेशन होेने बावजूद रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं लग पाए हैं।
स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में लगभग आधे ही चल पा रहे हैं। कम रोशन में उनके फुटेज साफ नहीं होते हैं। प्लेटफार्म व विश्राम घर में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब होने से यात्रियाें के सामना की चोरी करने वाली अपराधी अकसर पकड़ में नहीं आते हैं। सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता को देखते हुए जीआरपी ने इस संबंध में प्रस्ताव भेज कर आला अधिकारियों को अवगत करवाया है। नए सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य सिग्नल एंड ट्रैफिक विभाग करेगा। नए सीसीटीवी लगाने के लिए टैंडरिंग प्रक्रिया चल रही है।
इस संबंध में प्रपोजल भेजा गया है। बहुत जल्द नए कैमरे लगाए जाएंगे। आरक्षण केंद्र में लगा मेटल डिटेक्टर भी पिछले पांच माह से खराब पड़ा है।
प्रदीप चौधरी, आरपीएफ अधिकारी
फोटो-एलईडी स्क्रीन के नाम से
रेलवे स्टेशन पर लगी कई एलईडी स्क्रीन खराब
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन देश के ए1 रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में आता है। यहां पर प्रतिदिन हजारों रेल यात्री पहुंचते हैं। यात्रियों के लिए ट्रेनों के आवागमन और प्लेटफ ार्म की जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, लेकिन उचित रखरखाव के कारण यह काफी समय से बंद पड़ी हैं। इस कारण यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। जम्मू रेलवे स्टेशन के मेन फुटओवर ब्रिज पर लगी एक मात्र एलईडी स्क्रीन काफी समय से खराब है। वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो पर भी एलईडी स्क्रीन खराब पड़ी हैं, जोकि चिंता का सबब है।