{"_id":"5be9df40bdec2269385b6fcf","slug":"181542053696-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई डेलीवेजरों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई डेलीवेजरों का जोरदार प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड सीपी वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों पीएचई डेलीवेजरों ने सोमवार को सचिवालय घेराव का प्रयास किया।
बीसी रोड स्थित पीएचई चीफ इंजीनियर कार्यालय से रैली की शक्ल में निकले डेलीवेजरों को इंदिरा चौक पर भारी पुलिस बल ने रोक दिया। इस पर डेलीवेजरों ने वहीं धरना देकर नारेबाजी की। वे लंबित बकाया वेतन जारी करने के साथ उनके वेतन का स्थायी हल करने की मांग कर रहे थे। सचिवालय में पीएचई के आयुक्त सचिव फारूक अहमद शाह और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आश्वासन मिलने पर डेलीवेजरों ने धरना खत्म किया, लेकिन जब तक वेतन के लिए बजट में प्रस्ताव नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
सैकड़ों की तादाद में डेलीवेजर रैली की शक्ल में चीफ इंजीनियर कार्यालय से निकले। इससे पहले कार्यालय कांप्लेक्स में एसोसिएशन के नेताओं ने डेलीवेजरों में जोश बढ़ाया। डेलीवेजर बीसी रोड, ज्यूल, लोअर गुम्मट, बस स्टैंड से होते हुए इंदिरा चौक पर पहुंचे। यहां डेलीवेजरों को रोकने के लिए कंटीले तार बिछाने के साथ वैरीकेट्स लगाए गए थे। भारी पुलिस बल द्वारा मानव शृंखला बनाकर डेलीवेजरों को आगे नहीं जाने दिया। इस पर डेलीवेजरों ने जमीन पर धरना देकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। इस बीच पुलिस अधिकारी ने डेलीवेजरों को सचिवालय से बातचीत के न्यौते की सूचना दी।
सचिवालय में एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसैन के साथ दीपक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, विजय कुमार, तिलक राज, पवन कुमार के शिष्टमंडल से आयुक्त सचिव के अलावा चीफ इंजीनियर जम्मू केके गंडोत्रा, चीफ इंजीनियर कश्मीर और पीएचई वित्त निदेशक ने एक घंटा वार्ता चली। हुसैन ने बताया कि उन्हें आयुक्त सचिव ने आश्वस्त किया है कि दिसंबर में जो बजट पेश हो रहा है उसने डेलीवेजरों के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा जा रहा है। इस पर डेलीवेजरों ने धरना खत्म कर दिया। हुसैन ने कहा कि बजट पेश होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
----
जाम से बेहाल रहे लोग
जम्मू। पीएचई डेलीवेजरों की रैली के दौरान इंदिरा चौक से ट्रैफिक बंद कर देने से राहगीरों के साथ अन्य यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इससे लोअर गुम्मट व अन्य निचले क्षेत्रों में उतरने वाले यात्रियों को वहीं पर उतरना पड़ा। इंदिरा चौक को कंटीले तार से बंद किया गया था। डेलीवेजरों का एक घंटे से अधिक समय तक धरना रहा।