{"_id":"5ba54eb8867a557ffe03f791","slug":"181537560248-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जवानों की हत्या के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जवानों की हत्या के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियाें की हत्या और बीएसएफ जवान के शव के साथ बर्बरता के खिलाफ शिव सेना डोगरा फ्रंट ने पाकिस्तान का झंडा जलकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अलगाववादी समर्थक आतंकियों को बार्डर पर करवाने में मदद करते हैं। उन्होंने केंद्र से अलगाववादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे नेता पाकिस्तानी सेना के जरनल को गले लगा रहे, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना हमारे जवानों पर गोलियां और सैनिकों के शव के साथ बर्बरता कर रही है। आतंक समर्थक देश पाकिस्तान के साथ भारत को हर स्तर पर अपने संबंध तोड़ने चाहिए। देश के सभी राजनीतिक दलों को राजनीति से ऊपर उठकर पाकिस्तान के खिलाफ कठोर नीति से निपटना होगा। इस दौरान प्रदर्शन में मुकेश, सुरेश, आशु, रामपाल और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो