फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का दिया संदेश

स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का दिया संदेश

Sun, 09 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का दिया संदेश
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के मीर में आयोजित सांकरी मेले में शनिवार को दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में लोग मेला का आनंद उठाने के लिए पहुंचे। लोगों ने मंदिर में माथा टेक कर दिन मेले का आनंद उठाया। मेले में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने वाले कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर कला सांस्कृतिक व भाषा अकादमी के अतिरिक्त सचिव डॉ. अरविंदर सिंह अमन मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से ही लोगों का मेला स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था और सांकरी देवता मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। दिन बढ़ने के साथ कतार भी बढ़ती चली गई। मंदिर में माथा टेकने के बाद लोग मेला स्थल पहुंचे, जहां सभी ने खाने पीने की वस्तुुओं का आनंद उठाने के साथ खरीदारी भी की।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर कला संस्कृति व भाषा अकादमी के कलाकारों ने डोगरी भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके जरिये ग्रामीणों को बताया कि हर घर में शौचालय की बहुत जरूरत है। शौचालय की सुुविधा न होने के कारण लोग खुले में शौच कर वातावरण को दूषित कर रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों को लड़कों की तरह शिक्षा देने पर दिया जोर
कलाकारों ने बताया कि आज की बेटी किसी तरह से भी बेटों से कम नहीं है। लड़कियों को लड़कों की तरह शिक्षा देने के साथ आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। मेले में कलाकारों ने कुड, गीतडूृ, पाख व अन्य कई डोगरी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर तहसीलदार पंचैरी नरेंद्र शर्मा, डा. वीपी शर्मा, पवन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed