{"_id":"5b1198754f1c1b916e8b5ad2","slug":"181527879797-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से नकदी, शिवलिंग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से नकदी, शिवलिंग चोरी
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। पत्नीटाप में स्थित भगवान शिव के मंदिर में चोरी होने की घटना सामने आई है। चोर दान पात्र में पड़ी नकदी समेटने के साथ शिवलिंग भी ले गए।
स्थानीय कमेटी के सदस्य प्रकाश सिंह, बंसी लाल, सुखदेव व अन्य ने बताया कि भगवान शिव का मंदिर काफी पुराना है। शुक्रवार को जब लोग मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने ताला टूटा देखा। दान पात्र भी टूटा पड़ा था। इसके अलावा शिवलिंग भी गायब था। उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिर में चोरों ने सेंध लगाई है। इस पर पुलिस को गंभीरता से जांच करनी चाहिए। उधर दूसरी ओर कुद में दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में दो लोग जो चोरी करने के प्रयास में थे, उन्हें लोगों ने मौके पर दबोच लिया। उनसे ताला तोड़ने वाला सामान भी मिला है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि दो लोगों को उन्होंने शक के आधार पर पकड़ा है। वह क्या कर रहे थे, उनसे पूछताछ की जा रही है।