फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सूरनकोट पुलिस ने मुगलरोड से 77 मवेशी छुड़ाए

सूरनकोट पुलिस ने मुगलरोड से 77 मवेशी छुड़ाए

Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
सूरनकोट पुलिस ने मुगलरोड से 77 मवेशी छुड़ाए
पुंछ। बुधवार को सूरनकोट पुलिस ने मुगलरोड के रास्ते तस्करी कर कश्मीर घाटी की तरफ ले जा जा रहे 77 दुधारू मवेशियों को छुड़ा लिया और 9 पशु तस्कर को हिरासत में लिया है। कुछ पशु तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पशुओं को ले जा रहे 5 वाहनों को भी सील कर थाने में पहुंचा दिया है। इस मामले में सूरनकोट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को एएसपी पुंछ अनवर उल हक के निर्देश पर एसएचओ अंजार मीर की अगुवाई में पुलिस ने मुगलरोड पर पशु तस्करों के खिलाफ बफलियाज क्षेत्र में एक विशेष नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने मार्ग पर आ रहे एक टाटा 407 वाहन जेके 12 7455 और चार टाटा मोबाइल जेके 11ए 8201, जेके 11बी 8587, जेके 11बी 8083 और जेके 11ए 0485 को नाके पर रोककर उनकी जांच की। जांच में पुलिस को वाहनों में दुधारू पशु लादे गए मिले। पुलिस ने 77 दुधारू मवेशियों को छुड़ा लिया और 9 पशु तस्कर को धर दबोचा। कुछ पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने 5 वाहनों को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed