फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

Tue, 06 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश
उधमपुर/चिनैनी/रियासी। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। मैदानी इलाकों में कहीं तेज बारिश शुरू हो गई तो कहीं बूंदाबांदी। वहीं पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी भी शुरू हो गई। चिनैनी में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उधमपुर में मौसम साफ था। सूर्य देवता ने गर्मी से परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर के समय तो इतनी गर्मी महसूस होने लगी थी कि शहरवासी गर्म कपड़े उतारने को मजबूर हो गए। लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर बादल छा गए। देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवा भी चलने लगी। बूंदाबांदी और हवा का सिलसिला रात तक जारी रहा। शाम के समय ठंड बढ़ने पर फिर से शहरवासी सर्द कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बाद चिनैनी और आसपास के इलाके में ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फ गिरने लगी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। इससे ठंड में भारी इजाफा हो गया। हालांकि इससे पहले सुबह मौसम पूरी तरह साफ था। तेज धूप निकली थी। दोपहर बाद आसमान पर काले बादल छा गए और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। चिनैनी के साथ लगती ऊंची चोटी नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार, देराटाप में बर्फ गिरी। इससे बर्फीली हवाएं चलने लगी। वहीं मैदानी इलाकोें में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई। घंटों हुई तेज बारिश से जनजीवन की रफ्तार शाम को कुछ देर के लिए थम गई थी। नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रियासी में भी दोपहर बाद ही मौसम अचानक बदला। काले बादल छा गए। शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया और गर्मी का एहसास खत्म हो गया। इससे पहले तीखी धूप निकलने से लोग गर्मी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed