{"_id":"5a74bc5b4f1c1b805a8b796f","slug":"181517599835-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर। तहसील के सलरा गांव में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को इलाज के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को एक कार सलरा गांव के निकट खाई में गिर गई। कार के गिरते ही चीख पुकार होने लगी, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
बीएमओ परवेज खान ने बताया कि हादसे में मोहम्मद सज्जाद (5) पुत्र मोहम्मद निसार की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो को गंभीर हालत के चलते जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायलों में निजामदीन (53) पुत्र नजीर हुसैन, सदीमा बी (30) पत्नी गुलाम अब्बास, कफील अहमद पुत्र (20) नमजदीन, आफताब अहमद (18) पुत्र मोहम्मद शरीफ, मोतिया बी (48) पत्नी मोहम्मद शरीफ, फिदा हुसैन (6) पुत्र निसार अहमद, गुलाम अब्बास (30) पुत्र मोहम्मद रफीक, और खारून बी (32) पत्नी मोहम्मद निसार सभी निवासी सलरा गांव हैं। इनमें से मोहम्मद कफील व खारून बी को जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।