{"_id":"5a6e2d524f1c1b82268b6ec7","slug":"181517170002-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनो रेल, मेट्रो और स्मार्ट बसें चलाने पर राइट्स करेगी स्टडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनो रेल, मेट्रो और स्मार्ट बसें चलाने पर राइट्स करेगी स्टडी
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू शहर में मेट्रो, मोनो रेल या फिर स्मार्ट बसें चलाने को लेकर राइट्स से विशेषज्ञों की टीम स्टडी रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम के मार्च माह में आने की संभावना इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (ईरा) जता रहा है। विशेषज्ञ आगामी 30 वर्षों में ट्रैफिक समस्या के समाधान पर विकल्पों पर मंथन करेंगे। न्यू मेट्रो पालिसी में बदलाव होने के चलते अब अन्य विकल्पों पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार किसी एक विकल्प पर फैसला लिया जाएगा। राइट्स स्टडी रिपोर्ट तैयार कर ईरा को सौंपेगा। ईरा के माध्यम से रिपोर्ट को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। ईरा के सूत्रों के अनुसार मेट्रो दौड़ाने को लेकर डीपीआर को राइट्स के पास भेजा गया था। अब पालिसी के अनुसार अन्य विकल्पों पर तैयार स्टडी रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो के लिए डीपीआर को फाइनल किया जाना है। अगर मोनो रेल या स्मार्ट बसें चलाने पर स्टडी रिपोर्ट को केंद्र सरकार हरी झंडी देता है, तो उस विकल्प पर काम शुरू होगा। जम्मू शहर में यातायात समस्या विकराल समस्या बन चुकी है। हर चौक पर ट्रैफिक जाम हो रहा है। लोगों को भी पैदल चलने में परेशानी आ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए मेट्रो के अलावा मोनो रेल या फिर स्मार्ट बसें विकल्पों पर स्टडी की जा रही है। ईरा के अनुसार राइट्स की टीम के सर्वे के लिए प्रदेश सरकार को बजट की डिमांड दी गई है। राशि फरवरी माह तक स्वीकृत होने की संभावना है। मार्च माह में राइट्स की टीम स्टडी रिपोर्ट तैयार करने में काम शुरू कर देगी।
राइट्स के विशेषज्ञों करेंगे अन्य विकल्पों पर स्टडी
मेट्रो के अलावा अब मोनो रेल, स्मार्ट बसें चलाने पर भी राइटस के विशेषज्ञ स्टडी रिपोर्ट तैयार करेंगे। मार्च माह से राइट्स की टीम जम्मू पहुंचेंगे। यातायात से निपटने को अन्य विकल्पों पर भी स्टडी की जाएगी।
- शक्ति सिंह, नोडल अधिकारी जम्मू मेट्रो
विज्ञापन
राइट्स के विशेषज्ञों करेंगे अन्य विकल्पों पर स्टडी
मेट्रो के अलावा अब मोनो रेल, स्मार्ट बसें चलाने पर भी राइटस के विशेषज्ञ स्टडी रिपोर्ट तैयार करेंगे। मार्च माह से राइट्स की टीम जम्मू पहुंचेंगे। यातायात से निपटने को अन्य विकल्पों पर भी स्टडी की जाएगी।
विज्ञापन
- शक्ति सिंह, नोडल अधिकारी जम्मू मेट्रो