फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   18 Swine flu positive cases ?found in valley

स्वाइन फ्लू: जम्मू में 18, घाटी में 10 पाजिटिव

Thu, 05 Mar 2015 10:13 AM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
18 Swine flu positive cases ?found in valley

स्वाइन फ्लू के पाजिटिव मामलों का आना जारी है। जम्मू में बुधवार को 18 और घाटी में 10 नए मामले पाजिटिव आए। स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में दर्जनों संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए गए।

विज्ञापन


इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर जीएमसी में स्वाइन फ्लू की लैब के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में थोड़ा तापमान बढ़ने पर ही एच1एन1 वायरस से कुछ राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार बुधवार को दिल्ली से 48 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 18 मामले पाजिटिव पाए गए। इसके साथ यह आंकड़ा 46 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के चलते स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी नहीं

18 Swine flu positive cases ?found in valley

जीएमसी में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल के चलते स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी नहीं लगाई जा सकी। लेकिन ऐसे मामलों को इमरजेंसी में देखा गया। जम्मू से 13 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। घाटी में दस नए पाजिटिव मामलों के साथ यह आंकड़ा 277 तक पहुंच गया है।

राहत यह है कि पिछले 24 घंटों में स्वाइन फ्लू से कोई मौत नहीं हुई है। स्किम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. फारूक जान के अनुसार घाटी में गत अक्तूबर से अब तक सात लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। स्किम्स में बुधवार को विशेष स्वाइन फ्लू ओपीडी में 101 मरीज जांच के लिए पहुंचे।

जिसमें 13 मरीजों के सैंपल लिए गए। इसी तरह एसएमएचएस अस्पताल से सात संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। लैब से 35 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। स्किम्स के आइसोलेशन वार्ड में नौ मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। जिसमें दो गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। विशेष स्वाइन फ्लू की ओपीडी में रोजाना सौ से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed