फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   18 students got employment in Central University Jammu

Jammu News: केंद्रीय विवि जम्मू में 18 छात्रों को मिला रोजगार

विज्ञापन
18 students got employment in Central University Jammu
ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से प्लेसमेंट ड्राइव का किया गया आयोजन
विज्ञापन

ढाई से साढ़े पांच लाख का छात्रों को पैकेज
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने वीरवार को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस दौरान 18 छात्रों को रोजगार दिया गया है। प्लेसमेंट कार्यालय ने इंडिया मार्ट इंटरमेश लिमिटेड कंपनी के साथ पहले ही करार किया गया। इसएमटेक,एमबीए व एमएसडब्ल्यू और समाज कार्य विभाग के लिए कंपनी को बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार डाई लाख से लेकर साढे़ पांच लाख तक का पैकेज दिया गया है। कैंपस रिक्रूटमेंट टीम ने भर्ती के लिए विभिन्न मापदंडों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन और विश्लेषण किया था। विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर संजीव जैन ने नौकरी प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई धी।


हिंदी में अनुवाद कोर्स बंद
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में हिंदी अनुवाद में सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा बंद कर दिया है। एक साल ही सिर्फ कोर्स चल पाया है। कोर्स बंद करने का उद्देश्य अधिकांश छात्रों ने अनुवाद कोर्स में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा करने में रुचि नहीं दिखाई। अकादमिक काउंसिल की बैठक में कोर्स को बंद करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।विभागीय सूत्रों के अनुसार जब अनुवाद में कोर्स शुरू किया गया था। यह उसी समय तय था कि छात्र कम हुए तो कोर्स बंद कर दिया जाएगा। पहले बैच में सिर्फ पंद्रह छात्र आए। उसके बाद दूसरे साल किसी भी छात्र ने दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया। विश्वविद्यालय ने कोर्स ही बंद कर दिया। अब कोई भी अभ्यर्थी इस कोर्स में दाखिला नहीं ले पाएगा। हलांकि, इस कोर्स को पढ़ने के लिए पहले छात्रों को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय समेत अन्य संस्थानों में जाना पढ़ता था। छात्रों की सहूलियत के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed