फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jobs in jammu: 178 posts will be filled in 14 departments and three campuses of Jammu University

Jobs in Jammu: जम्मू विश्वविद्यालय के 14 विभाग और तीन कैंपस में भरे जाएंगे 178 पद

Mon, 12 Jun 2023 03:42 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 12 Jun 2023 03:42 PM IST
सार

विश्वविद्यालय, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय और कैंपसों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अधिक संख्या में स्टाॅफ नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
jobs in jammu: 178 posts will be filled in 14 departments and three campuses of Jammu University
जम्मू विवि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के करीब 178 पद भरने के लिए 14 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, 10 जुलाई तक चलेगी। विश्वविद्यालय, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय और कैंपसों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अधिक संख्या में स्टाॅफ नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के 40 विभागों में 176 और भद्रवाह कैंपस, कठुआ कैंपस और पुंछ कैंपस में 8 पद भरे जाएंगे। बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग में चार, वनस्पति विज्ञान विभाग में चार, बौध अध्ययन विभाग में दो, जम्मू-कश्मीर लद्दाख क्षेत्र इतिहास संस्कृति केंद्र में चार, रसायनिक विज्ञान विभाग में पांच, कॉमर्स विभाग में पांच, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में चार पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह अर्थशास्त्र विभाग में तीन, शिक्षा विभाग में तीन, इलेक्ट्रानिक्स विभाग में एक, अंग्रेजी विभाग में तीन, पर्यावरण विभाग में दो, भूगोल विभाग में दो, भूविज्ञान विभाग में सात, हिंदी विभाग में पांच, इतिहास विभाग में छह, आईएमएफए संस्थान में छह, जनंसाचर एवं मीडिया अध्ययन विभाग में सात, विधि विभाग में छह, लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस विभाग में एक, गणित विभाग में सात, भौतिक विज्ञान विभाग में आठ, राजनीति विज्ञान विभाग में आठ पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मनोविज्ञान विभाग में चार, दर्शन शास्त्र विभाग में सात, पंजाबी विभाग में तीन, रिमोड सेंसिंग एंड जीआईए विभाग में तीन, संस्कृत विभाग में पांच, समाज शास्त्र विभाग में तीन, सांख्यिकी विभाग में एक पद भरा जाएगा। इसी तरह दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के अर्थशास्त्र विभाग में एक, उर्दू विभाग में एक, शिक्षा विभाग में एक और विधि विभाग में दो पद भरे जाएंगे। हिंदी विभाग में तीन, जीवन पर्यंत में डोगरी विभाग में दो, धनवंतरी पुस्तकालय में सात पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed