{"_id":"5ba0021b867a557f6661fb93","slug":"171537212955-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
रियासी। एक वृद्धा(75) ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में वृद्धा ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। घटना बीस दिन पहले की है।
वृद्धा के अनुसार तीस अगस्त को वह किसी काम से खेत की तरफ जा रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक उसका रास्ता रोक कर खड़े हो गए और बाद में जबरदस्ती पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। दोनों युवकों के साथ उसकी धक्कामुक्की भी हुई। बाद में इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया, लेकिन पुलिस ने दोनों युवकों को थोड़े समय के लिए पुलिस स्टेशन में बुलाकर वापस भेज दिया। वहीं, बार-बार पूछे जाने के बाद भी पुलिस कोई उचित जवाब नहीं दे रही थी न ही आरोपियों को पकड़ रही थी। इस पर वृद्धा के परिवार के सदस्यों ने कोर्ट के माध्यम से भी पुलिस को दुष्कर्म का केस दर्ज करने की अपील की, लेकिन अरनास पुलिस कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही है। वृद्धा के अनुसार वह दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना चाहती है। परिवार के सदस्यों का यह भी कहना है कि उन पर केस को खत्म करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। दोनों आरोपियों की उम्र लगभग पच्चीस साल है।