फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   35-ए के समर्थन में पीडीपी ने किया प्रदर्शन

35-ए के समर्थन में पीडीपी ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
35-ए के समर्थन में पीडीपी ने किया प्रदर्शन
उधमपुर। 35-ए के समर्थन में पीडीपी के नेता व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डाक बंगला के नजदीक केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत 35-ए को हटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पीडीपी ऐसा कभी नहीं होने देगी।
विज्ञापन

पीडीपी नेता एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एजाज सुंबरिया ने कहा कि 35-ए राज्य के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए तैयार किया गया है। इसको महाराजा हरि सिंह ने लागू किया था। इससे राज्य की जनता को कई प्रकार के लाभ मिल रहे हैं। अगर 35-ए हटा दिया जाता है तो बाहरी राज्य के लोगों का दबदबा बढ़ जाएगा और राज्य के लोगों को कई अधिकारों से वंचित होना पड़ेगा। अब कुछ ताकतें इसको हटाकर राज्य के हालात खराब करने का प्रयास कर रही हैं। केंद्र सरकार भी इसी प्रयास में लगी हुई है। लेकिन पीडीपी ऐसा कभी नहीं होने देगी। पीडीपी ने 35 को बचाने के लिए पूरे राज्य में आंदोलन की शुरूआत कर दी है। लोगों को 35-ए की सही जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है और अपने आंदोलन के साथ जोड़ा जा रहा है। पूर्व मुुख्यमंत्री महबूबा मुुफ्ती ने भी इमानदारी के साथ 35-ए को सुरक्षित रखने के लिए आंदोलन को जारी रखा है। अगर 35-ए को हटाया जाता है तो राज्य की जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर दलबीर सिंह, दुपेंद्र सिंह, मनोज सुंबरिया, नसीर वानी, जुगल कलोत्रा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed