{"_id":"5b48f7ad4f1c1b3b748b47c3","slug":"171531508653-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी में पहाड़ से गिरा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरी में पहाड़ से गिरा मलबा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर खैरी में पहाड़ से मलबा गिरने पर शुक्रवार सुबह करीब आधे घंटे के लिए राजमार्ग बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज बारिश के दौरान अचानक पहाड़ से मलबा राजमार्ग पर गिरा। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद देखते-देखते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने से वाहनों में सवार यात्री चिंतित हो गए। जरूरी काम से और ड्यूटी के लिए निकले लोग समय पर पहुंचने को लेकर परेशान रहे। इस बीच सूचना मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी मौके पर पहुंची। इसके बाद राजमार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद राजमार्ग से मलबा हटाया जा सका। आवागमन बहाल होने पर वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि राजमार्ग के खुलने के बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही।