{"_id":"5a72159c4f1c1bf17b8b4bb3","slug":"171517426076-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जेल की सुरक्षा तीसरी आंख करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जेल की सुरक्षा तीसरी आंख करेगी
Updated Thu, 01 Feb 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सब जेल की सुरक्षा को बढ़ाते हुए बुधवार को जेल में हाई टेक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम शुरू किया गया। इससे जेल में होने वाली हर गतिविधि पर पूरी नजर रखी जा सकेगी।
जेल पुलिस के महानिदेशक एसके मिश्रा ने इस सिस्टम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह जेल सीमावर्ती मार्ग पर बनी है तथा इसके पास आतंकी घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसके लिए जेल सुरक्षा को और मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से यहां नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यहां होने वाली हर गतिविधि पर नजर रहेगी। जेल के भीतर कैदियों तथा जेल स्टाफ के बीच रिश्तों की पारदर्शिता पर भी नियंत्रण रहेगा। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मुलाकात भी की तथा कैदियों के लिए किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया। इस अवसर पर एसएसपी सुलेमान चौधरी, सब जेल अधीक्षक फिरोज अहमद लोन, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।