फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बस अड्डा न होने से परेशानी

बस अड्डा न होने से परेशानी

Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डा न होने से परेशानी
बिलावर। नगरोटा गुजरू नगर में बस अड्डे की व्यवस्था न होने की वजह से इलाके की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस आपरेटरों द्वारा गाड़ियों को धार उधमपुर पर खड़ी करने की वजह से यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगरोटा गुजरू रामकोट तहसील का सबसे बड़ा नगर है। यहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा खून, बट्टल, मजालता, बिलावर, अगलीधार, बरोटा आदि नगरों के लिए दर्जनों मिनी बसें यहां से ही चलती हैं। यही नहीं बिलावर से जम्मू, उधमपुर, कठुआ आदि नगरों में जाने वाली तमाम यात्री गाड़ियां कुछ समय के लिए यहां रुकती हैं। मगर हैरानी की बात यह है कि आज तक प्रशासन की तरफ से इनकी पार्किंग के लिए नगरोटा नगर में बस अड्डे का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है। लिहाजा तमाम बस आपरेटर अपनी गाड़ियों को धार उधमपुर मार्ग पर ही पार्क करते हैं। यही नहीं स्थानीय व्यापारी और अन्य लोग भी अपनी गाड़ियों और ट्रकों को अवैध रूप से वहीं पार्क करते हैं, जिससे सड़क पर हर वक्त हादसा होने का खतरा बना रहता है। क्योंकि सड़क के किनारों पर अवैध पार्किंग की वजह से दोनाें तरफ से आने जाने वाली गाड़ियों को निकालने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पाता है। इसके अलावा राहगीरों के लिए भी सड़क को पार करना मुश्किल हो जाता है। इलाके के लोगों ने सरकार और प्रशासन से कहा कि उनकी दिक्कतों को देखते हुए जल्द नगरोटा में गाड़ियों की पार्किंग के लिए अलग से बस अड्डा बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed