{"_id":"5a0fcf794f1c1bc45b8b6e50","slug":"17-terrorists-returned-to-mainstream-in-a-year-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, एक साल में 17 युुवाओं ने छोड़ी आतंक की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, एक साल में 17 युुवाओं ने छोड़ी आतंक की राह
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में माजिद की ही तरह पिछले एक साल में 17 युवा आतंकवाद को अलविदा कहते हुए मुख्यधारा में वापस लौटे हैं। सैन्य सूत्रों का कहना है कि अक्सर सरेंडर करने वाले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा आतंकी के सरेंडर को गिरफ्तारी दिखाया जाता है ताकि वह अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के अनुसार पिछले एक वर्ष की बात करें तो करीब 17 ऐसे युवा हैं जो मुख्यधारा में लौटे हैं। पिछले 6-7 महीने के दौरान 60 से 70 युवा ऐसे भी हैं जो आतंकवाद की राह पर निकले हैं लेकिन उनके पास अच्छी ट्रेनिंग नहीं है और वह ज्यादा देर नहीं टिक सकते।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की हमेशा कोशिश रहती है कि भटके हुए युवाओं को सही राह पर लाया जाए ताकि वह सामान्य जीवन व्यतीत कर सके। आपकों बता दें कि इससे पहले एसपी वैद और आईजीपी मुनीर खान ने भी घाटी के आतंकियों से अपील की थी जो अगर कोई आतंकी मुख्यधारा में वापस आना चाहता है तो उसका हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन