{"_id":"5dadfa208ebc3e0144722a73","slug":"17-local-terrorists-active-in-north-kashmir-prepared-to-stop-infiltration-before-snowfall-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सक्रिय हैं 17 स्थानीय आतंकी, बर्फबारी से पहले घुसपैठ रोकने के लिए पूरी तरह तैयार: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सक्रिय हैं 17 स्थानीय आतंकी, बर्फबारी से पहले घुसपैठ रोकने के लिए पूरी तरह तैयार: डीआईजी
Tue, 22 Oct 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में फिलहाल 17 स्थानीय आतंकी मौजूद हैं। हम बर्फबारी से पहले घुसपैठ रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह बात पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने बारामुला जिले में आयोजित जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
साउथ रेंज के डीआईजी चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा उड़ी और टंगधार सेक्टर में रविवार को हुए संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हुए। इस दौरान सिविलियन एरिया में हुए माल -मवेशियों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। भविष्य में ऐसे हालात पैदा होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए पुलिस और सेना ने ज़िला प्रशासन के साथ मिलकर एक प्लान बनाया है।
विज्ञापन
कुछ विदेशी आतंकी भी सक्रिय
वहीं उत्तरी कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सुलेमान चौधरी ने कहा कि अगर उत्तरी कश्मीर के हंदवारा और सोपोर की बात करें तो वहां इस समय कुल 17 स्थानीय आतंकी मौजूद हैं जबकि कुछ विदेशी आतंकी भी सक्रिय हैं। यह पूछे जाने पर कि बर्फबारी से पहले घुसपैठ के प्रयास और तेज होंगे? जवाब में चौधरी ने कहा कि इसके लिए हम पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन