फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   167 KAS officers declared defaulters

JK: 167 केएएस अफसर डिफाल्टर घोषित

Fri, 06 Feb 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
167 KAS officers declared defaulters

संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के 167 अफसरों को डिफाल्टर घोषित किया गया है। इन्हें एक सप्ताह के अंदर 12 फरवरी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा हर हाल में जमा करने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी नोटिस में चेताया गया है कि यदि तय तिथि तक ब्योरा जमा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनुसार सभी सरकारी कर्मचारियों को प्रत्येक साल जनवरी महीने में स्वयं तथा परिवार के सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा देना होता है।
विज्ञापन


इसके तहत 20 हजार से अधिक की संपत्ति का जिक्र करना होगा। जीएडी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि वीरवार तक 167 केएएस अफसरों ने वार्षिक संपत्ति का ब्योरा जीएडी (विजिलेंस) में नहीं जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है उनमें डायरेक्टर, सचिव, उपाध्यक्ष, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रबंध निदेशक, विशेष सचिव, क्षेत्रीय निदेशक, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों खित्तों के अधिकारियों के नाम डिफाल्टर सूची में हैं।


जीएडी की ओर से डिफाल्टर अधिकारियों की सूची जारी किए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। सब आननफानन में तय समय सीमा में संपत्ति का ब्योरा दाखिल करने की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed