फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   166 units of blood donation camp of Amar Ujala Foundation in Jammu

जम्मू में रक्तदान: अनमोल जिंदगियां बचाने के लिए उत्साह के साथ लोगों ने किया रक्तदान, शिविर में 166 यूनिट जमा

Thu, 15 Jun 2023 06:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 06:00 PM IST
सार

रक्तदान के लिए हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें उधमपुर में 24, डोडा में 17, सुंदरबनी और कठुआ में 50-50 और जम्मू में 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जम्मू में एसपीएमआर काॅलेज ऑफ काॅमर्स में लगाए गए शिविर में एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
166 units of blood donation camp of Amar Ujala Foundation in Jammu
जम्मू में रक्तदान करने के बाद छात्र और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरों के लिए कुछ करने का जज्बा, जोश और उत्साह बुधवार को हर वर्ग के लोगों में दिखाई दिया। विश्व रक्तदाता दिवस पर जम्मू संभाग के विभिन्न स्थानों पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविरों में 166 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अनमोल जिंदगियों को बचाने का संदेश दिया। उन्होंने दिखाया कि इससे बड़ा कोई महादान नहीं है।

विज्ञापन


रक्तदान के लिए हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें उधमपुर में 24, डोडा में 17, सुंदरबनी और कठुआ में 50-50 और जम्मू में 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जम्मू में एसपीएमआर काॅलेज ऑफ काॅमर्स में लगाए गए शिविर में एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी और पुलिस अधिकारियों सहित अन्य वर्ग के लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


एनसीसी विंग काॅमर्स काॅलेज, काॅलेज के रेड रिब्बन क्लब, इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी और जीएमसी के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में रक्तदाताओं का जोश देखता ही बना। रक्तदाताओं की अधिक भीड़ होने के कारण एक समय उन्हें अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रक्तदान के लिए पहुंचे रक्तदाताओं की जानकारी, मोबाइल नंबर सहित ब्लड ग्रुप आदि जानकारी ली गई, ताकि भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के लिए उनकी दोबारा सेवाएं ली जा सकें। शहर के महिला काॅलेज परेड, जीजीएम साइंस काॅलेज, महिला काॅलेज गांधीनगर से एनसीसी कैडेट ने रक्तदान किया।

रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि उप कमांडेंट कर्नल साजन थामस के साथ कर्नल आरएस जसरोटिया (एसएम), कॉमर्स काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. सुरेंद्र कुमार, एसोसिएटेड एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) प्रो. ले. सविता जम्वाल मौजूद रहे। 

महिला काॅलेज परेड से एएनओ ले. सुमन लता, जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी से सहायक निदेशक राजेश शर्मा, रेडक्राॅस सोसायटी के क्षेत्रीय सचिव सतपाल, जीएमसी ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की एचओडी डाॅ. मीना सिद्धू, प्रो. बारबरा, डाॅ. मोनिका मल्होत्रा ने शामिल रहे।

प्रो. इरफान अली, डाॅ. जगमीत कौर, डाॅ. सर्वजीत कौर, प्रो. चरणदीप हांडा, प्रो. रजनी बाला और डाॅ. दीपक पठानिया पहुंचे। शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं देने में ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग जीएमसी से डाॅ. साहिल गोरका, अश्विनी, सविता, रेणु, सोनू, विशाल, राकेश और विनोद शामिल रहे।

कई छात्राओं को पहली बार रक्तदान कर हुआ बेहतर अनुभव

महिला कॉलेज परेड से एनसीसी कैडेट छिले तेसरिंग ने बताया कि वह पहली बार रक्तदान कर रही हैं और उन्हें एक अच्छा अनुभव मिला है। हमें लगता है कि हम भी दूसरों का जीवन बचाने में सक्षम हैं। जीजीएम साइंस काॅलेज की एनसीसी कैडेट कशिश शर्मा ने कहा कि पहली बार सुई चुभाने में दिल में थोड़ा डर जरूर था, लेकिन रक्तदान करके ऐसा कुछ नहीं लगा।

महिला काॅलेज गांधीनगर से सुरभि वर्मा ने बताया कि दूसरों के जीवन के लिए रक्तदान करके अच्छा अहसास हुआ है। मैंने पहली बार रक्तदान किया है। जीजीएम साइंस काॅलेज की एनसीसी कैडेट अश्वी शर्मा ने कहा कि पहली बार रक्तदान करके नया अहसास हुआ है। सभी को दूसरों को नया जीवन देने के लिए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

 

सभी स्वेच्छा से रक्तदान करें : उप राज्यपाल

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर हम सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं का मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त करते हैं। आइए हम अधिक लोगों, विशेष रूप से युवाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करें और कीमती जीवन बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करें।

इन लोगों ने किया रक्तदान

नीतिश मेहरा, वंश शर्मा, प्रथा पांडे, शुभम भगत, अमित वंशकार, निखिल सिंह, अरुण सिंह सलारिया, रंदीप सूदन, आशवी शर्मा, अतीश शर्मा, साहिल शर्मा, पूर्व कुमार, थिनले तेसरिंग, सुरभि वर्मा, कशिश शर्मा, अभिषेक सैनी, राहुल सिंह, अरुण मन्हास, सुखचैन, अंकित चौधरी, खुशी शर्मा, नीरज गुप्ता, सुनिल केसर, मानवी शर्मा और अरुण कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed