{"_id":"5cd0945cbdec220734073879","slug":"161557173340-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी में शामिल नहीं, जीवनभर कांग्रेस के साथ रहूंगा : तारा चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी में शामिल नहीं, जीवनभर कांग्रेस के साथ रहूंगा : तारा चंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनभर कांग्रेस के साथ रहूंगा : तारा चंद
भाजपा में शामिल होने की चर्चा को अफवाह बताया
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यौड़ियां। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि वह कांग्रेस को छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने खुद के भाजपा में शामिल होने की सूचना को कोरी अफवाह बताया है।
तारा चंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वह कांग्रेस को छोड़कर किसी भी अन्य राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे। वह जीवन भर कांग्रेस पार्टी के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक अखबार में उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा की खबर छपी है। ऐसा कुछ नहीं है। मैं पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी में ही रहकर बिताऊंगा और छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा। यहां के लोग मुझ पर पर विश्वास करते हैं। लिहाजा लोग किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
गौरतलब है कि पिछले दो-चार दिनों से कांग्रेस के सीनियर नेता तारा चंद के भाजपा में शामिल होने की चर्चा खूब चल रही थी। कोई इसे भाजपा की जीत तो कोई राजनीतिक स्टंट बता रहा था। आखिर तारा चंद ने खुद बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया वह कभी दल नहीं बदलेंगे।