{"_id":"5ca3b8dcbdec2213fa1fb789","slug":"161554233564-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस, एसओजी ने सुभाष स्टेडियम को लिया सुरक्षा घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस, एसओजी ने सुभाष स्टेडियम को लिया सुरक्षा घेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बुधवार को सुभाष स्टेडियम में होने वाली रैली की तैयारियां मंगलवार को दिन भर चलती रही। भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सुबह से लेकर रात तैयारियों में जुटे रहे। वहीं पुलिस व एसओजी ने शाम के समय पूरे मैदान को अपनी सुरक्षा में ले लिया। रैली में टेंट लगाने व झंडियां लगाने का काम रात तक चलता रहा।
भाजपा ने रैैली की तैयारियां सोमवार रात को ही शुरू कर दी थी। सोमवार रात को रैली का सामान सुभाष स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं बुधवार को सुबह होते ही भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी सुभाष स्टेडियम में पहुंच गए और तैयारियां शुरू कर दी। एक तरफ तो टेंट लगाने, मंच तैयार करने का काम चल रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता पार्टी की झंडियां तैयार कर स्टेडियम में लगा रहे थे। मंगलवार शाम तक पूरा मैदान भाजपा की झंडियों से भर गया था। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास के घरों को भी झंडियों से भर दिया गया था। स्टेडियम के आसपास जहां पर भी नजर जा रही थी, वहीं भाजपा की झंडियां नजर आ रही थीं। मंच तैयार करने का शाम तक पूरा नहीं हुआ था। स्टेडियम की सुरक्षा के लिए कुछ एसओजी के जवान दोपहर को पहुंच गए थे। वहीं शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस की टीम ने पूरे स्टेडियम की सुरक्षा को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने किसी को स्टेडियम के अंदर जाने से मना नहीं किया। एक तरफ तैयारियां चल रही थी, तो दूसरी खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर रहे थे।
रैली की तैयारियों के दौरान ही शाम के समय प्रशासन व नगर परिषद की टीम भी मौके पर पहुंची और तैयारियों का जायजा लेने लगी। स्टेडियम में प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह से बदहाल था, इसलिए जेसीबी को मौके पर बुलाकर मिट्टी भर कर मार्ग को तैयार किया गया। भाजपा नेताओं ने बताया कि रैली की तैयारियां बुधवार को भी जारी रहेंगी। अमित शाह के बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे पहुंचने की संभावना है और उनके पहुंचने से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली जाएंगी।