फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   5300 परिवारों को मिले पैकेज का लाभ

5300 परिवारों को मिले पैकेज का लाभ

Tue, 23 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
5300 परिवारों को मिले पैकेज का लाभ
जम्मू। एसओएस इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फार पीओके डिसप्लेस्ड पर्सन की ओर से मास्टर देवी चंद पार्क रिहाड़ी सोमवार को ब्लैक डे मनाया गया। पर्सन के चेयरमैन राजीव चुन्नी ने कहा कि 22 अक्तूबर 1947 को रिफ्यूजियों पर मुजफराबाद और मीरपुर में अत्याचार हुआ था। इसी कारण 22 अक्तूबर को ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में अलग-अलग जगहों में रहे रिफ्यूजी 5300 परिवारों को मिलने वाले पैकेज का लाभ तुरंत दिया जाए। इस बाबत लंबे समय से लाभ मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग सीमा से सटे मुजफराबाद और आसपास के इलाकों से विस्थापित होकर आए हैं। कश्मीरी पंडितों की तर्ज पर ही रिफ्यूजियों को सुविधा मिलनी चाहिए। कबाइलियों के हमले में कई लोग मारे गए थे। कबाइलियों ने सीमावर्ती इलाकों में कहर ढहाया था। कई लोगों की जानें गई थीं। 26 अक्तूबर को रियासत का विलय भारत में हुआ था। सरकार की ओर से सुविधाएं रिफ्यूजियों को नहीं मिल पाई हैं। कश्मीरी पंडितों को दस हजार रुपये राहत राशि दी जा ही है। इसी तर्ज पर रिफ्यूजियों को राहत राशि केंद्र सरकार दे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. जेएस मंगल, प्रो. एनएन शर्मा, प्रमोद घई, राम सिंह, बबू केवल राम, अश्वनी महाजन, वीरेंद्र खजूरिया, प्रो. अशोक गुप्ता, वेद राज, सारदा देवी, तिलक राज और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed