फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भारत बंद का दिखा मिलाजुला अस्र

भारत बंद का दिखा मिलाजुला अस्र

Tue, 11 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद का दिखा मिलाजुला अस्र
उधमपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का उधमपुर में मिलाजुला असर देखने को मिला। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर दुकानें बंद थीं, तो कुछ स्थानों पर खुली भी हुई थीं। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सुभाष चौक पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा कर आम आदमी की कमर तोड़ दी हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय शहर के ज्यादातर हिस्सों में दुकानें बंद थी, लेकिन दिन बढ़ने के साथ दुकानें खुलने भी लगीं। वहीं कांग्रेसियों ने जिला प्रधान पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत के नेतृत्व सुभाष चौक पर पेट्रोल पंप के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कृष्ण चंद्र भगत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों ने पूर देश में आम आदमी को परेशान कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के हर रोज दाम बढ़ रहे है और केंद्र सरकार केवल तमाशा देखने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता को महंगाई कम करने के बड़े बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन आज पेट्रोल डीजल के रिकार्ड स्तर की कीमतों ने केंद्र सरकार व भाजपा की सच्चाई को सबके सामने रख दिया है। पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर अब प्रधानमंत्री ने भी चुप्पी साध ली है। कांग्रेस की सरकार में जब भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाते थे तो भाजपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करती थी, लेकिन अब भाजपा की चुप्पी कई तरह के सवाल खड़ी कर रही है। आम जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए आज कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर हुई है। भारत बंद का समर्थन करते हुए आज देश की जनता सड़कों पर उतर चुकी है और इससे बात साफ हो जाती है कि जनता अब भाजपा की केंद्र सरकार से परेशान हो चुकी है। लोगों को पता चल गया है कि देश का विकास करवाने में केवल कांग्रेस ही सक्षम हैं। जब तक तेल की कीमतों को कम नहीं किया जाता है, तब तक कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी। इस मौके पर सुमित मगोत्रा, विजय मन्हास, शशि मन्हास, बृज मोहन शर्मा व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed