{"_id":"5b941f8e867a557ff306c996","slug":"161536434062-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर शेर-ए-कश्मीर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर शेर-ए-कश्मीर को किया याद
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की पुण्यतिथि पर उधमपुर नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से शनिवार को दो अलग अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया। जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे।
सभी नेताओं ने शेख अब्दुल्ला की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सुनील वर्मा ने शेर-ए-कश्मीर को याद करते हुए कहा कि शेख अब्दुल्ला जीवन भर रियासत के लोगों के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करने के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए कार्य किया। सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। सुनील वर्मा ने कहा कि सभी फारूक अब्दुल्ला द्वारा निकाय व पंचायती चुनाव के बहिष्कार के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह राज्यहित में उठाया गया कदम है।
35ए व 370 राज्य की आन बान व शान है और इससे छेड़छाड़ का मतलब राज्य के विकास व लोगों के हकों का हनन है। जब तक सरकार इसको लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है, राज्य में निकाय व पंचायती चुनाव करवाना सही नहीं है। इस मौके पर जिला उप प्रधान स्वर्ण सिंह राठौर, अब्दुल मजीद खान, भारत भूषण शर्मा व अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरा कार्यक्रम जिला सचिव राम पुरुषोत्तम शर्मा की तरफ से अंबेडकर चौक में किया गया, जहां सभी ने मिल कर शेख अब्दुल्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन पर रोशनी डाली। इस अवसर पर पुष्पा देवी व अन्य मौजूद थे।