{"_id":"5b6caae14f1c1b9b3e8b623c","slug":"161533848289-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर नाइट लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर नाइट लैंडिंग
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रात्रि उड़ानों के संचालन के लिए वीरवार को उड़ानों का परीक्षण किया गया। कामर्शियल फ्लाइट की लैंडिंग व टेकआफ दोनों ही हुए।
गो एयर के एयरबस में नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयरफोर्स तथा क्रू सहित नौ सदस्यीय दल ने एयरपोर्ट से शाम 7.35 बजे उड़ान भरी। 30 मिनट की उड़ान के बाद यह एयरपोर्ट पर शाम 8.15 बजे उतरा। एयरपोर्ट निदेशक आकाश दीप माथुर ने बताया कि तकनीकी रूप से परीक्षण सफल रहा है। अब दिल्ली में डीजीसीए की बैठक में इस पर चर्चा होगी। उम्मीद है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी रात्रिकालीन सेवाओं की मंजूरी दी जा सकती है। फिलहाल गो एयर ने ही रात्रिकालीन सेवाओं को चुना है।
फिलहाल शाम 5.45 बजे ही अंतिम फ्लाइट है। यदि रात्रिकालीन सेवाएं शुरू होती हैं तो रात दस बजे तक आखिरी फ्लाइट होगी। श्रीनगर एयरपोर्ट को 2005 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया था। रोजाना 38 घरेलू विमान यहां से उड़ान भरती हैं। केवल हज के दौरान ही यहां से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट जाती है। वर्ष 2011 में उमर अब्दुल्ला की सरकार ने रात्रिकालीन सेवाओं का प्रस्ताव तैयार किया था। हाल में राज्यपाल एनएन वोहरा ने रक्षा तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष रात्रिकालीन सेवाओं को शुरू किए जाने का मसला उठाया था।