{"_id":"5a8c7fd24f1c1b462c8b91a0","slug":"161519157202-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हेरोइन के साथ गिरफ्तार हेड कांस्टेबल सात दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हेरोइन के साथ गिरफ्तार हेड कांस्टेबल सात दिन की रिमांड पर
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गंग्याल से पकड़े जाने वाले एक अन्य हेरोइन तस्कर को भी सात दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी कांस्टेबल फिजा हुसैन से कड़ाई से पूछताछ हो रही है। उसने बताया कि वह कश्मीर के रहने वाले एक निजी वाहन चालक से इसे लेकर आया था। वह पहली बार इस धंधे में पड़ा है, लेकिन पुलिस को शक है कि वह पहले भी इस मामले में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
आशंका है कि कांस्टेबल के कई हेरोइन तस्करों के साथ संपर्क हैं। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ खुल कर नहीं बता रही है।माना जा रहा है कि कांस्टेबल के संपर्क में कई तस्कर हैं। कांस्टेबल की मदद से तस्कर कश्मीर से हेरोइन लेकर आते हैं।
विज्ञापन
कांस्टेबल अपने पुलिस में होने और एसएसपी के साथ होने का रौब दिखाकर नाकों से निकल आता था। कुछ दिन पहले कांस्टेबल अपने घर गया था। पुलिस को शक है कि वह उसी दौरान यह खेप लेकर आया था। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जब पुलिस कांस्टेबल हेरोइन की तस्करी के साथ पकड़े गए हों।