{"_id":"5db530cb8ebc3e012d681e25","slug":"16-posts-of-professor-associate-professors-created-for-gmc-jammu-and-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी जम्मू और श्रीनगर के लिए प्रोफेसर-एसोसिएट प्रोफेसरों के 16 पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी जम्मू और श्रीनगर के लिए प्रोफेसर-एसोसिएट प्रोफेसरों के 16 पद सृजित
Sun, 27 Oct 2019 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू और मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विभिन्न विशिष्टताओं में प्रोफेसरों और एसोसिएट प्रोफेसरों के 16 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में श्रीनगर में हुई एसएसी की बैठक में सृजित पदों में जीएमसी जम्मू में बाल रोग, रेडियो-निदान, फार्माकोलॉजी और कार्डियोलॉजी के एक-एक प्रोफेसर, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन के एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर का पद, प्रसूति और स्त्री रोग में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर का पद शामिल हैं।
विज्ञापन
जीएमसी श्रीनगर में सृजित पदों में मनोचिकित्सा रोग, सर्जरी, ईएनटी, एनाटॉमी, बाल रोग, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और हड्डी रोग में एक-एक प्रोफेसर, रेडियो डायग्नोसिस एंड इमेजिंग के अनुशासन में एक एसोसिएट प्रोफेसर का पद शामिल है।
विज्ञापन
इन पदों के सृजन से जीएमसी जम्मू और जीएमसी श्रीनगर को बढ़ते रोगी भार से निपटने और स्वास्थ्य देखभाल वितरण प्रणाली में सुधार आएगा। इन पदों के सृजन से इन संस्थानों को वर्ष 2019-20 में मेडिकल-काउंसिल ऑफ इंडिया में पोस्ट -ग्रेड सीटों की वृद्धि के लिए आवेदन करने में भी मदद मिलेगी। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए एमसीआई द्वारा स्वीकृत पीजी सीटों के मौजूदा पूल में 20-25 स्नातकोत्तर सीटों की वृद्धि होगी।