फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दुश्मन को दें करारा जवाब

दुश्मन को दें करारा जवाब

विज्ञापन
दुश्मन को दें करारा जवाब
जम्मू। सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह वीरवार को पुंछ जिले की एलओसी स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर की अग्रिम चौकियों और सैन्य यूनिटों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एलओसी पर नजर रखने के लिए स्थापित तकनीकी ढांचे और आधुनिक उपकरणों की अधिकारियों से जानकारी ली। रणबीर सिंह के साथ व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी थे। उन्होंने सेना की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सैन्य कमांडरों ने सिंह को बताया कि एलओसी पर मौजूदा हालात क्या हैं। आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए सेना की ओर से किए गए बंदोबस्तों को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा चल रही है। आतंकी घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। दुश्मन पर पूरी तरह से नजर बनाए रखें। घुसपैठ रोकने के लिए अधिक चौकसी बरतें। पूरे एरिया को नियंत्रित करके रखें। जीओसी ने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से भी मुलाकात की। उनका हौसला बढ़ाते हुए दुश्मन से डट कर सामना करने को प्रोत्साहित किया। सेना की तरफ से की गई तैयारियों पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। अधिकारियों और जवानों से यह भी कहा कि दुश्मन को करारा जवाब दें, लेकिन इसमें अपना जान माल का कम नुकसान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed