फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पारे में गिरावट, उमस बरकरार

पारे में गिरावट, उमस बरकरार

विज्ञापन
पारे में गिरावट, उमस बरकरार
बारिश से पारे में गिरावट, उमस बरकरार
विज्ञापन

जम्मू। मानसून के सक्रिय होने के साथ पारे में भले ही गिरावट आई है, लेकिन उमस से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 70-80 के बीच चल रहा है। तपिश के साथ उमस ने परेशानियां बढ़ाई हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। कश्मीर में भी इसका असर दिखेगा।

जम्मू में वीरवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन दिन भर बारिश का इंतजार रहा। दिन चढ़ने के साथ तपिश के साथ उमस ने रंग दिखाया। दोपहर को तेज धूप में पसीने छूट रहे थे। जम्मू में आर्द्रता का प्रतिशत 78 रहने से उमस से हर कोई बेहाल रहा। उमस बढ़ने से दिन के समय बाजारों से खरीदारों की रौनक कम हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी आर्द्रता का प्रतिशत 78 पहुंचने से उमस ने तीर्थ यात्रियों को परेशान किया। यहां रात में ही अधिकांश यात्री पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed