फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जनसंख्या नियंत्रण के बारे में दी जानकारी

जनसंख्या नियंत्रण के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण के बारे में दी जानकारी
उधमपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस की ओर से सरकारी हाई स्कूल धनास चिनैनी में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। एसएलएसए और डीएलएसए अध्यक्ष एमएल मन्हास के निर्देशन में सचिव व उप न्यायाधीश संदीप कौर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण से जुडे़ पहलुओं बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सहित विभिन्न सरपंचों और पंचों के साथ-साथ रिटेनर वकील तारिक मुगल, संजीत कुमार (एडवोकेट) और स्वतंत्र देव कोतवाल ने लोगों को संबधित विषय पर जानकारी दी। सचिव डीएलएसए संदीप कौर ने कहा कि जरूरत से अधिक बढ़ती जनसंख्या किसी भी राष्ट्र के विकास में बाधा उत्पन्न कर सकती है। लोगों में जनसंख्या को काबू में रखने के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस को हर वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की लगातार बढ़ती आबादी और कम होते संसाधानों से दुनिया में जनसंख्या विस्फोट का खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए हर किसी को इसके निंयत्रण के लिए परिवार नियोजन से जुडे़ कारगर उपाय अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed