{"_id":"5d2794f28ebc3e6ca621c221","slug":"15628750945-jammu-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोई गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोई गांव में छाया मातम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जालंधर के पास मुक्तसर में हुए हादसे के बाद से चकरोई गांव में मातम छा गया है। हादसे की खबर गांव में जिसने भी सुनी वह इस घर की ओर दौड़ पड़ा और पूरे मामले से अवगत होने की कोशिश करने लगे।
जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह टीवी चैनल पर सड़क हादसे की खबर प्रसारित हुई जिसमें बताया गया कि आरएस पुरा के सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव चकरोई के एक परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए। इस खबर से गांव के लोग एक दूसरे से जानकारी हासिल करने लगे। जब उन्हें पता चला कि इस हादसे में देवराज के परिवार के लोग थे। वे वीरवार सुबह पांच बजे के करीब भाई दर्शन लाल और अपनी व दर्शन लाल की पत्नी के साथ जो दोनों सगी बहनें हैं के साथ बुआ सास की मौत हो जाने पर पांचवां होने पर जालंधर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। इनमें देवराज कार में आगे बैठे थे। इस दुर्घटना की खबर से लोगों को जानकारी मिलने पर गांव चकरोई में मातम छा गया। परिवार के सगे संबंधी देवराज के घर पहुंच गए और हर कोई इस दुर्घटना में एक साथ एक ही गांव के पांच लोगों की जान चली जाने पर दुख जता रहे थे। देवराज के दो बेटे सेना में कार्यरत हैं और एक बेटी है। दुर्घटना के बारे में उन्हे जानकारी देने पर वह चकरोई में शुक्रवार तक पहुंचेंगे। दर्शन के दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा बैंक में कार्यरत है और बेटी की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
कार चालक सुनील कुमार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। सुनील की मां को गांव के लोगों से दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली और उसकी पत्नी को अभी तक इस हादसे के बारे में नहीं बताया गया। गांव के अजय कुमार ने बताया कि सुनील काफी वर्षों से ड्राइविंग कर रहा था और जालंधर जाने के लिए उसे कार के चालक के तौर पर साथ ले गए थे। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर जम्मू के लिए रवाना किया गया और वीरवार रात को इनके शव पैतृक गांव में पहुंचने की संभावना है। गांव के सरपंच शाम लाल का कहना है कि बड़ी दुखद घटना हैए जिसका गांव के हर व्यक्ति को दुख है। दोनों भाई मिलनसार थे और हमेशा लोगों की सेवा के लिए आगे रहते थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने गांव में पहुंच कर दुखी परिवार प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही इस हादसे पर दुख जताया। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।