फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   203 वाहनों में सवार होकर गुजरा अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था

203 वाहनों में सवार होकर गुजरा अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था

विज्ञापन
203 वाहनों में सवार होकर गुजरा अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था

विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शनों को चौथा जत्था बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच शहर की सीमा से बाबा बर्फानी के गुणगान करते हुए गुजरा। कड़ी सुरक्षा के बीच 203 वाहनों में 4694 अमरनाथ यात्री जयघोष लगाते हुए घाटी की तरफ रवाना हो गए।
जम्मू से रवाना होने के बाद बालटाल के जत्थे का पहला वाहन जिले के टिकरी इलाके में सुबह करीब 5.03 पर पहुंचा। टिकरी की सीमा को पार करने में जत्थे को करीब छह मिनट का समय लगा। टिकरी से अंतिम वाहन 5.09 पर गुजरा। टिकरी से निकलने के बाद शहर से गुजर कर जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब 6.43 पर चिनैनी नाशरी टनल पर पहुंचा। चिनैनी नाशरी टनल की सीमा को पार करने में जत्थे को करीब 14 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन सुबह 6.57 पर गुजरा। वहीं पहलगाम के जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब 5.36 पर टिकरी पहुंचा। वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जत्थे को टिकरी की सीमा को पार करने में 21 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन 5.57 पर गुजरा। इसके बाद जत्थे का पहला वाहन चिनैनी नाशरी टनल के पास सुबह 8.03 पर पहुंचा। चिनैनी को सीमा को पार करने में जत्थे को 9 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन 8.12 पर गुजरा।
विज्ञापन

चौथे जत्थे में अमरनाथ यात्रियों की संख्या 4694 थी और यह यात्री 203 वाहनों में सवार थे। बालटाल के जत्थे में 1635 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्चे और 23 साधु थे। जबकि पहलगाम के जत्थे में 2174 पुरुष, 412 महिलाएं, नौ बच्चे और 47 साधु थे। जब तब राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरता रहा, तब तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed