फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amartnath yatra 2019: 13835 pilgrims worshiped baba amarnath gufa

अमरनाथ यात्रा 2019: तीसरे दिन 13835 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

Thu, 04 Jul 2019 12:01 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
amartnath yatra 2019: 13835 pilgrims worshiped baba amarnath gufa
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से अमरनाथ यात्रा जारी है। बुधवार तीसरे दिन दोनों ट्रैक से 13835 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 33694 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस बीच कड़ी सुरक्षा में आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 4694 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना किया गया। इसमें बालटाल रूट से कुल 2052 यात्रियों में से 1635 पुरुष, 379 महिलाएं, 23 साधु शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2642 यात्रियों में से 2174 पुरुष, 412 महिलाएं, 9 बच्चे और 47 साधुओं को भेजा गया। दोनों ट्रैक पर यात्री 203 छोटे बड़े वाहनों में रवाना हुए।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर से पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह है। दिल्ली से आए रामेश्वर चंद ने कहा कि वह पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं, लेकिन मन में डर या अन्य किसी तरह की कोई शंका नहीं है। जम्मू-कश्मीर में पहुंचकर अपने घर जैसा माहौल मिल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंजाब से आए गुरमीत सिंह ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की अपने भक्तों पर हमेशा कृपा रही है। विकट परिस्थितियों में भी वे भक्तों की लाज रखते रहे हैं। आतंकी गतिविधियां उनके पांव नहीं रोक सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत बिगड़ने पर चार यात्री एयरलिफ्ट
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिशानिर्देश पर यात्रा ट्रैक पर सेहत खराब होने पर चार तीर्थयात्रियों को हवाई मार्ग से संबंधित चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया गया। इसमें फतेहपुर, यूपी निवासी पवन कुमार गुप्ता को पंजतरणी से एयरलिफ्ट करके मेडिकल अस्पताल पहलगाम में भेजा गया। तीन अन्य यात्रियों में लुधियाना निवासी प्रभु कुमार, चंडीगढ़ निवासी बलविंदर सिंह और मोगा निवासी दीक्षा अरोड़ा को शेषनाग से एयरलिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed