फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नालों से नारकीय होगी शहर की हालत

नालों से नारकीय होगी शहर की हालत

विज्ञापन
नालों से नारकीय होगी शहर की हालत
सांबा (प्रीत चौधरी)। गनीमत कहिये कि अभी तक मानसून आया नहीं है। यदि आ गया होता तो पहली ही बारिश से शहर की क्या हालत होती, इसका अंदाजा यहां के नालों को देखकर लगाया जा सकता है। अभी तक नाले की सफाई का काम नगरपालिका प्रशासन ने शुरू नहीं करवाया है। इस गंभीर समस्या पर ध्यान जिला प्रशासन का भी नहीं है। जब बारिश आएगी तो लोग हायतौबा करेंगे। फिर नगरपालिका प्रशासन भोज के आगे कोहरा रोपेगी। आननफानन में नाले की सफाई की औपचारिकता पूरी होगी।
विज्ञापन

सांबा कस्बे की मौजूदा हालत यह है कि यदि एक भी दिन औसत बारिश हो जाती है तो नालियाें और नालों की गंदगी बारिश के पानी के साथ बाजारों की सड़कों पर पट जाती है। लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। पानी की ठीक से निकासी नहीं होने के कारण नालों का गंदा पानी कई लोगों के घरों में घुस कर काफी नुकसान पहुंचा देता है। पूरे शहर में बदबू फैल जाती है। हद तो यह है कि हाईवे के दोनों और बने नाले गंदगी से भर चुके हैं। पानी हाईवे के ऊपर से बहता है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों से कई बार कस्बे की नालियों व नालों की समय रहते सफाई की मांग उठाई, लेकिन प्रशासन के कानों पर अभी जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

1 कस्बा के लिंक मार्ग पर बाजार में बनी नालियां गंदगी से पूरी तरह भर चुकी है। थोड़ी सी बारिश हो जाने पर सारी गंदगी बाजार में आ जाती है। कई दुकानों में गंदा पानी घुस जाता है। नगरपालिका प्रशासन को चाहिए कि समय रहते ही नालियों की सफाई करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल भट्टी, सामाजिक कार्यकर्ता
2 पुराने बाजार की नालियों की गंदगी एक नाले में फेंकी गई है। नाले में सफाई नहीं होने से पानी लोगों के घरों में भी घुस जाता है। ऐसे में नाले की अभी से ही सफाई शुरू करवा देनी चाहिए। ताकि मानसून आने पर लोगों को नुकसान न हो।
- नरेश अंबा, नपा के पूर्व वाइस चेयरमैन
3 मोहल्ले की गंदगी के लिए नगए बस अड़डा के पास एक नाला है, जिसमें सारा गंदा पानी बहाया जाता है। वह नाला नए बस अड्डे के पास से गंदगी से भर जाता है। जिससे कई बार आसपास के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। नाले की सफाई बरसात से पहले हो जाए तो लोगों को राहत मिलेगी।

4 हाईवे से पानी का निकासी नहीं होता है। वह पानी अस्पताल मार्ग पर बने गड्डों में भर जाता है। बारिश के पानी कारण कस्बे के मुख्य चौक पर भी जल जमाव हो जाता है। आने-जाने वालों को परेशानी होती है। इसलिए हाईवे किनारे के नालों की भी तुरंत सफाई करवाने की जरूरत है।

- निलंबर डोगरा, सामाजिक कार्यकर्ता
सफाई की योजना बनाई गई है
लिंक मार्ग बाजार की दोनों ओर नालियों की सफाई करने के लिए कर्मचारियों को कह दिया है। शीघ्र ही इस पर अमल होगा। कस्बे से बस अड्डा की ओर आने वाले नाले की सफाई के बारे में भी बात हुई है। इसके लिए योजना बनाई गई है। हाईवे के दोनों ओर बने नालों में गंदगी भर जाने का मुद्दा डीसी के सामने उठाया है। यह हाईवे प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। इसके लिए डीसी को पहले ही अवगत करवा दिया है। ताकि बरसात से पहले ही नालियों और नालों की सफाई हो सके। नगरापालिका ने सुंब मार्ग पर बनी नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया है।
- पवन कोहली, चेयरमैन, नगरपालिका सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed