{"_id":"5d17309e8ebc3e3cde204bee","slug":"15618008419-jammu-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय पबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय पबंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370, 35ए को हटाए केंद्र : विहिप
अयोध्या में श्री राम मंदिर बनकर रहेगा: मिलिंद परांदे
जम्मू में पहली बार हुई विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांदे ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार केंद्र सरकार को अब अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने में देर नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही संतों की इच्छानुसार जल्द से जल्द अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाए। इसके लिए केंद्र कोशिश करे कि न्यायालय से जल्द फैसला आए।
जम्मू के कांगड़ा फोर्ट में शुरू हुई विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक के पहले दिन पत्रकार वार्ता में परांदे ने कहा कि चार दिवसीय बैठक में जम्मू कश्मीर से लेकर पूरे देश में बने वर्तमान हालात और हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर गहनता से चर्चा होगी और र्कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए श्रीराम जन्म भूमि पर केवल मंदिर ही बनेगा और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के आसपास कोई मस्जिद नहीं बनेगी। इस पर कोई समझौता हो ही नहीं सकता। परांदे ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहली बार विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक हो रही है। इसमें अध्यक्ष विष्णु के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट अलोक कुमार, उपाध्यक्ष चंपत राय, महासचिव, सचिवों के अलावा देश भर से प्रबंधक समिति के सदस्य पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर के संबंध में पूरे देश में चिंता है। हिंदुओं के साथ यहां भेदभाव होता रहा है। ऐसे में इस विषय पर भी चिंता होगी। विहिप चाहता है कि कश्मीरी पंडित विस्थापितों का पुनर्वास हो व श्री अमरनाथ यात्रा और कैलाश मानसरोवर यात्रा सुचारु रूप से बेहतर तरीके से चले। इन विषयों पर भी चर्चा होगी और प्रस्ताव पेश होंगे।
उन्होंने कहा कि विहिप ने पचास लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस विषय पर भी कार्य योजना बनेगी। रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम जोकि अवैध रूप से घुसपैठ कर देश में रह रहे हैं। उन्हें जल्द बाहर किया जाना चाहिए। ईसाई मशीनरी की चुनौती पर भी कार्य योजना बनेगी। उन्होंने कहा कि विहिप की प्रतिबद्धता है कि श्री अमरनाथ और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से चलती रहे। देश में अल्पसंख्यकों के विषय पर नए सिरे से समीक्षा होनी चाहिए। जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होना चाहिए और गुलाम कश्मीर को भारत में वापस मिलाने की तरफ कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
----
देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 300 डेलीगेट पहुंचे
जम्मू। विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 300 डेलीगेट पहुंच चुके हैं। करीब 44 डेलीगेटों को अभी और पहुंचना है। अखनूर रोड स्थित कांगड़ा फोर्ट में शुरू हुई बैठक के पहले दिन संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा देश व राज्य के हालात पर चर्चा हुई। एक जुलाई तक बैठक चलेगी। तीस जून को अभिनव थियेटर में सायं साढ़े पांच बजे सम्मेलन का आयोजन भी होगा।