{"_id":"5d167bbe8ebc3e3ce6374995","slug":"156175453718-jammu-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष से बंद है प्राइमरी स्कूल का शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष से बंद है प्राइमरी स्कूल का शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। जोन कुुलवंता के अधीन पड़ते सरकारी प्राइमरी स्कूल डोली में छात्रों को पिछले पांच वर्षों से शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके कारण छात्रों व शिक्षकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जबकि संबधित विभाग स्कूल में शौचालयों की मरम्मत कराने को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।
इस संबंध में रोष जताते हुए लढ़ाना के सरपंच हेमराज ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भारी बारिश के कारण स्कूल के दोनों शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए थे। शौचालयों के सेफ्टी टैंक को भी इससे काफी क्षति पहुंची थी, जिसके कारण शौचालय पूरी तरह से अवरुद्ध हो गये थे। तब से लेकर आज तक वे बंद पडे़ हैं और छात्रों को शौचालय की सुविधा से महरूम हैं। उन्होंने कहा कि शौचालयों की मरम्मत नहीं करवाए जाने से मौजूदा समय में उनके दरवाजों सहित सीटों भी लगभग पूरी तरह से टूट चूकी है। सेफ्टी टैंक पूरी तरह से डैमेज हो गये हैं। इस समस्या के संबंध में पांच वर्ष में कई बार संबधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इसके समाधान को लेकर कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण छात्रों व शिक्षकों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त शौचालायों की मरम्मत करवाई जाए ताकि छात्रों को इस संबंध में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
संबंधित स्कूल के शिक्षकों की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही वे इस संबंध में पर्याप्त जानकारी हासिल कर मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
-सुरेश कुमार शर्मा, जोनल शिक्षा अधिकारी