फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जीएम ने एक घंटे तक किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

जीएम ने एक घंटे तक किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
जीएम ने एक घंटे तक किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर (जीएम) टीपी सिंह ने वीरवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर वीरवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जारी सुविधाओं का निरीक्षण किया। जीएम ने जम्मू रेलवे प्रबंधक की जमकर क्लास भी ली। स्टेशन पर यात्रियों सुविधाओं में कमी और शौचालयों में पर्याप्त सुविधा नहीं होने पर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। जीएम ने करीब एक घंटे से रेलवे स्टेशन का विस्तृति निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 6:15 पर संपर्क क्रांति ट्रेन से जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे जीएम ने रेलवे अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे बैठक की। बैठक में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट के वर्तमान कार्य की स्थिति की जानकारी ली। जीएम ने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान उधमपुर-कटड़ा रेल लाइन पर विद्युतीकरण के कार्य पर चर्चा की गई। जीएम दोपहर बाद करीब तीन बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम ने रिटायरिंग रूम में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पूछताछ केंद्र में भी कुछ बदलाव करने को कहा। जीएम ने वेटिंग हाल के शौचालय में दिखी खामियों को दूर करने और शौचालय में स्वच्छता को यकीनी बनाने पर ध्यान देने को कहा। जीएम शाम करीब पांच बजे जीएम विंडो ट्रेन से कटड़ा के लिए रवाना हुए। इस दौरान जम्मू से कटड़ा तक के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर टी-18 (वंदे भारत) ट्रेन को ट्रायल पर चलाने की संभावना भी जानी।
विज्ञापन


जन आहार में पर्याप्त सुविधा देने को कहा
जीएम टीपी सिंह जम्मू रेलवे स्टेशन पर बने जन आहार का करीब 20 मिनट तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर तैयार होने वाले खाने की प्रक्रिया को भी जाने। जीएम ने कामर्शियल विभाग को यात्रियों को दी जाने वाले सुविधाओं में विस्तार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर बने शौचालयों में बदलाव के निर्देश
जीएम ने शौचालय में स्वच्छता और सुविधा को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर बने सभी शौचालयों में खुद अंदर जाकर वहां की स्थिति को जाना। एसी वेटिंग हाल के शौचालय में कुछ बदलाव करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ पीने के पाने के नल और पानी निकासी की व्यवस्था को ठीक करने को कहा। वहीं प्लेटफार्म पर रखे डस्टबिन की भी जांच की और रेलवे अधिकारियों से यात्रियों को जैविक और ठोस कचरें के प्रति जागरूक करने को कहा।


नई प्रवेश द्वारा प्रोजेक्ट की ली जानकारी
जीएम जम्मू रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के प्रोजेक्ट की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट ड्राइंग को देखकर उसमें कुछ सुधार करने को कहा। इस दौरान बताया गया कि स्टेशन के लिए नए प्रवेश द्वारा के निर्माण के साथ रेलवे यार्ड को बाड़ी ब्राह्मणा में शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed