फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हुद और मचैल माता यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा

हुद और मचैल माता यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा

विज्ञापन
हुद और मचैल माता यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा
किश्तवाड़। मोलभाव के साथ आज हुद माता और मचैल माता यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा के लिए पहले नंबर पर आरयन और दूसरे नंबर पर हेरीटेज को ठेका मिला है। पवन हंस इस बार बाहर हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर वर्ष इन दोनों यात्राओं के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पिछले वर्ष हुद माता यात्रा के लिए किश्तवाड़ से केकूट हुद माता के लिए 2400 रुपये किराया तय हुआ था। इसी में सिरशी सोंदर-दच्छन से केकूट तक एक तरफा रुपये 2000 तय हुआ था। इस बार किश्तवाड़-सोंदर-केकूट तक 4400 और किश्तवाड़ से सोंदर दच्छन तक 2200 और वहां से आगे केकूट तक फिर 2200 रुपये एक तरफा किराया तय किया गया है। इसी तरह मचैल यात्रा के लिए भी किश्तवाड़-गुलाबगढ़ 4000 रुपये एक तरफा और गुलाबगढ़ से मचैल 2270 रुपये एक तरफा किराया तय किया गया है। इसमें दो वर्ष से कम के बच्चों का किराया नहीं लिया जाएगा। बच्चों में 2-12 वर्ष वालों को भी यही किराया देना होगा। दोनों तरफ का दोगुना किराया होगा।
विज्ञापन

हुद माता यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा तीन जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगी। मचैल यात्रा के लिए 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। इन दोनों कंपनियों के तीन हेलीकाप्टर इसमें शामिल होंगे। हेलीकाप्टर सेवा के लिए 27 मई को टेंडर डाले गए थे, जिसमें अनेक कंपनियों ने टेंडर लगाए थे, जिसमें 20 जून को टेंडर खोले गए, तो इसमें इन दोनों कंपनियों आरयन और हेरीटेज एवियेशन को टेेंडर चढ़े, इसमें पिछले वर्ष पवनहंस और हेरीटेज को ठेका मिला था, परंतु इस बार पवन हंस बाहर हो गई, उसकी जगह आयरन को मिली। टेंडर जब पास हुआ था तो उसमें 2270 रुपये किराया रखा गया था, परंतु आज जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा और इन दोनों कंपनियों के बीच बातचीत हुई और मोलभाव के बाद फिर से 20 रुपये किराया कम करके मात्रा 2250 रुपये मचैल के लिए एक तरफा किराया तय किया गया। जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले मात्र 50 रुपये अधिक किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला उपायुक्त का कहना है कि अभी पूरी प्रक्रिया नहीं हुई है जिस कारण हम अखबारों में प्रकाशित करते। आज लगभग प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज ही हम अखबारों में प्रकाशित करके आम जनता को सूचित करेंगे। इस बारे में भी जब उनसे पूछा गया कि पिछले वर्ष हेरीटेज कंपनी वालों का उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया था, हुद माता यात्रा में आधे रास्ते छोड़ दिया था तो इस बार उन्हें क्यों ठेका मिला, उन्होंने कहा कि टेंडर उन्होंने भी भरा था, इस बार उनका बर्ताव अच्चा रहेगा, यह आशा करते हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि हेरीटेज कंपनी को गलत रास्ता पवनहंस वालों ने दिखाया था, गलत निर्देश के कारण ही उनसे यह गलती हुई थी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि यात्रा के दौरान यात्रियों से उनका अच्छा बर्ताव होगा, किसी के साथ गलत सुलूक अपनाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed