फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू-कश्मीर में भाजपा बनाएगी 17 लाख सदस्य

जम्मू-कश्मीर में भाजपा बनाएगी 17 लाख सदस्य

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भाजपा बनाएगी 17 लाख सदस्य
भाजपा का राज्य में अब 17 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन

छह जुलाई से शुरू होगा संगठन पर्व नाम से सदस्यता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रियासत में भाजपा को अब 25 लाख की बजाय 17 लाख सदस्य बनाने का टारगेट राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

रवींद्र रैना ने कहा कि सदस्यता अभियान को कामयाब बनाने के लिए जिस नेता व कार्यकर्ता को जो भी कार्य आवंटित हो, उस पूरी निष्ठा से किया जाए। उन्होेंने कहा कि राज्य में कम से कम 17 लाख सदस्यों का टारगेट निर्धारित किया गया है। इसका मतलब यह है कि राज्य में भाजपा को लोकसभा चुनाव में वोट करने वाले हर मतदाता को राज्य में भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ अब सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ेगी। महासचिव युद्धवीर सेठी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव छह जुलाई को रियासत में भाजपा का सदस्यता अभियान, जिसे संगठन पर्व का नाम दिया गया है, उसका आगाज होगा। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल, सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, दुष्यंत गौतम, अमित मालवीय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्यों के प्रदेश इकाइयों के नेताओं से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर राज्य में सदस्यता अभियान के प्रभारी जुगल डोगरा, सह प्रभारी प्रिया सेठी, मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, प्रकोष्ठ प्रभारी विरेंद्रजीत सिंह, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजीव चाढ़क, इंजीनियर गुलाम अली खताना, नारायण सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed