फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जस्सा भट्टी ने शिंदा को किया चित

जस्सा भट्टी ने शिंदा को किया चित

विज्ञापन
जस्सा भट्टी ने शिंदा को किया चित
सांबा। जिला के पहाड़ी धार्मिक गांव गौरण में सोमवार को बाबा शिवो केसरी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से आए पहलवानों ने अखाड़े में शानदार प्रदर्शन किया। बड़ी कुश्ती पर हुए मुकाबले में जस्सा भट्टी ने पंजाब के शिंदा पहलवान पटकनी देकर दंगल अपने नाम कर लिया और तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

जबकि एक लाख 51 हजार रुपए की दूसरी माली पर इरान का पहलवान हुबी ने कब्जा किया। हुबी ने पंजाब के प्रिंस कोली को पटकनी दी। एक लाख रुपए की तीसरी कुश्ती में दीनानगर के भूरा पहलवान ने पठानकोट के सुक्खा पहलवान को हराया। इससे पहले विदेशों से आए पहलवानों ने भी दाव-पेंच लड़ाए। इस दंगल में जॉर्जिया, ईरान सहित पूरे भारत के पहलवानों ने भाग लिया था। दंगल का मुख्य आकर्षण जस्सा भट्टी का मुकाबला था। जस्सा ने पहली बार इस क्षेत्र में आयोजित किसी दंगल में भाग लिया था। उसकी कुश्ती कला के लोग दीवाने हो गए।
विज्ञापन

दंगल कमेटी ने इस बार स्थानीय प्रतिभाओं को उचित अवसर दिए। इस बार विजेता और हारने वाले दोनों पहलवानों को देसी घी पुरस्कार के रूप में देने की नई पहल शुरू की गई। ज्ञात रहे कि यह जय बाबा शिवो महाकेसरी दंगल समिति का इस बार चौथा दंगल था। इस मौके पर पूर्व विधायक हीरानगर कुलदीप राज, डीएसपी दीपक डिंगरा, तहसीलदार सांबा अवतार सिंह जसरोटिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस आयोजन में चेयरमैन देस राज शर्मा और राहुल संब्याल ने सराहनीय योगदान दिया। कहा कि यह पहल युवाओं को नशे से दूर रख कर खेल गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ाने की पहल है। मौके पर सरपंच और पंच गुलश, रिशु, गणेश, सुरजीत सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





गनी के नाम रहा सिद्ध गोरिया केसरी दंगल
विजयपुर। बाबा सिद्ध गोरिया स्वांखा केसरी दंगल में सोमवार को जम्मू कश्मीर सहित देश भर के कई राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। बाबा सिद्ध गोरिया केसरी दंगल का आयोजन मंदिर के महंत गिरधारी नाथ की देखरेख आयोजित दंगल में करीब 200 मुकाबले हुए। बड़ी कुश्ती का मुकाबला पंजाब के गनी और दिल्ली गौरव के बीच हुआ, जिसमें गनी ने जीत हासिल की। मंदिर के महंत ने विजेता को चांदी का बुर्ज देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच मोनी शर्मा, अशोक शर्मा, सत सलारवी सहित स्थानीय लोगों ने दंगल का आनंद लिया। ब्यूरो





पम्मा ने मनप्रीत को हराया
बिश्नाह। बिश्नाह के गांव रखमा गाल में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे राज्य से भी पहलवान आए थे। इस मौके पर एमएलसी रमेश अरोड़ा मुख्य अतिथि थे। दंगल में 50 के करीब कुश्तियां हुईं। सबसे बड़ी माली पर डेरा बाबा नानक पंजाब के पम्मा पहलवान ने चंडीगढ़ के मनप्रीत को कड़े मुकाबले में हराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed