फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather in jammu kashmir going hot day by day, temperature hiked in state

जम्मू में आसमान से फिर बरसे अंगारे, आज भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Sat, 15 Jun 2019 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
weather in jammu kashmir going hot day by day, temperature hiked in state
मौसम से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में चढ़ते पारे से शुक्रवार भी कोई राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। पिछले कई दिनों से दिन का पारा 41-44 डिग्री के बीच चल रहा है। दिन के समय प्रचंड गर्मी में सड़कें सूनी दिखाई पड़ती हैं। बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है। तपिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। उधर, कश्मीर के पारे में भी उछाल आया है। कई जिलों में दिन का तापमान तीस डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि अभी वहां मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच न्यूनतम 6.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ पहलगाम सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। 16-18 जून के बीच कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही तपिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया गया। गर्म हवा का अहसास हो रहा था। भीषण गर्मी के आगे इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। गर्मी से शहरवासियों की सेहत भी ढीली हो रही है। डिसेंट्री, उल्टी, दस्त और बुखार हावी है। खासतौर पर बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां देशभर से पहुंच रहे यात्री रात्रि में ही वैष्णो देवी की पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed