फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   100 मीटर की बाधा दौड़ में अमन ने मारी बाजी

100 मीटर की बाधा दौड़ में अमन ने मारी बाजी

विज्ञापन
100 मीटर की बाधा दौड़ में अमन ने मारी बाजी
सांबा। कस्बा के महाराजा सुचेत सिंह मिनी स्टेडियम में जिला खेल विभाग की ओर से अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के अंतर जिला स्तरीय एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। इनका आयोजन जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में अमन खोखर प्रथम और गणेश शर्मा दुसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में अमन खोकर प्रथम और मिंटू खजूरिया दुसर स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अंश चांबयाल प्रथम और मिंटू खजूरिया दूसरे, 600 मीटर दौड़ में टिंकू कुमार प्रथम और सुहैल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट में आशीष जंजराल प्रथम और अजय सिंह दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अजय सिंह प्रथम और आशीष जंजराल दूसरे पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में नैतक त्रिवेदी प्रथम और मिंटू शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में साहिल कुमार पहले और रमनदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। ब्वॉयज के अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल की 100 मीटर रेस में गौरव सिंह ने बाजी मारी, जबकि सरवन दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में गोल्डी सिंह प्रथम और राहुल सिंह दूसरे, 400 मीटर में अखिलेश वार सिंह प्रथम और अतुल सिंह द्वितीय, 800 मीटर में गरु कुमार प्रथम और विश्वामित्र द्वितीय, 1500 मीटर में राहुल सिंह प्रथम और अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर में विक्रम सिंह प्रथम और लक्ष्मण सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉट पुट में मुजफ्फर ने मारी बाजी
शॉट पुट में मुजफ्फर अली प्रथम और अरफानुल्ला दूसरे, डिस्कस थ्रो में सुनील कुमार पहले और अनिल मोटन दूसरे, जेवलिन थ्रो में सौरव सुबंडिया पहले और प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed