Jammu Kashmir Budget 2026: खेल ढांचे के लिए 155 करोड़ मिले, 20 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
जम्मू-कश्मीर में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए 155 करोड़ रुपये का विशेष बजट जारी किया गया है, जिसके तहत दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 92 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं। डिजिटल एथलीट इकोसिस्टम के जरिए 20 लाख युवाओं को खेलों से जोड़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का लक्ष्य रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासन ने प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 155 करोड़ रुपये का विशेष बजट जारी किया है। यह आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 17 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें दो सेंटर आफ एक्सीलेंस और 92 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। युवा रजिस्ट्रेशन को 5.5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने के लिए डिजिटल सक्षम बनाया जाएगा।
यूनिक आईडी, परफॉर्मेंस डैशबोर्ड, वेरिफाइड सर्टिफिकेट और मैदानी स्तर से लेकर एलीट लेवल तक ट्रैकिंग के साथ एक डिजिटल एथलीट इकोसिस्टम बनाना है। स्ट्रक्चर्ड टूर्नामेंट पाथवे को संस्थागत रूप दिया गया है और अब 15.39 लाख से अधिक छात्र विभिन्न स्तरों पर भाग ले रहे हैं। परिणामस्वरूप 2,500 एथलीट नेशनल स्कूल गेम्स में जेएंडके का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विंटर स्पोर्ट्स प्रोग्राम का 5वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया। इससे भारत की प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स राजधानी के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई। खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल भी आयोजित किया गया। इससे रोइंग, कयाकिंग और अन्य जल आधारित खेलों को गति मिली। 12 से अधिक देशों के लगभग 300 एथलीटों की भागीदारी के साथ तीसरे एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता की मेजबानी ने जेएंडके की संगठनात्मक उत्कृष्टता को दिखाया। एथलीटों ने 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में 11 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य मेडल के साथ मजबूत नतीजे दिए हैं।
सामुदायिक जुड़ाव के लिए 118 सुविधाएं :
युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए 118 सुविधाओं का प्रस्ताव है। जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, पिकलबॉल, हैंडबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, डगआउट, संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण और अपग्रेडेशन शामिल है। आजाद गंज (बारामुला), ड्रैगड़ (शोपियां), गस्सू हजरतबल, बंधुरख (जम्मू) और मेंढर (पुंछ) में पांच सिंथेटिक टर्फ फील्ड विकसित किए जाएंगे।
चार क्रिकेट अकादमी बनेंगी :
पेशेवर क्रिकेट प्रतिभा को निखारने के लिए श्रीनगर, उधमपुर, अनंतनाग और जम्मू में चार क्रिकेट अकादमियां स्थापित की जाएंगी। गिंदुन राजबाग, श्रीनगर में जिम्नास्टिक अकादमी और तीरंदाजी और शूटिंग केंद्र विकसित किए जाएंगे। सभी जिलों में हाई परफॉर्मेंस ताइक्वांडो केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हैंड-हेल्ड रोलर्स, वॉटर एटीएम, डगआउट और एक टॉडलर स्विमिंग पूल सहित सहायक बुनियादी ढांचा खरीदा जाएगा।
खेल गांव आठ प्रोजेक्ट हुए पूरे, अन्य सुविधाएं मिलेंगी :
खेलगांव प्रोजेक्ट आठ पूरे हो चुके हैं। गांदरबल को एथलेटिक ट्रैक, सिंथेटिक फुटबॉल और हॉकी टर्फ शामिल हैं। प्रस्तावित अतिरिक्त सुविधाओं में एक मल्टी-पर्पस इंडोर हॉल, क्रिकेट ग्राउंड के लिए फ्लडलाइटिंग, रिसर्च सेंटर और बॉयज़ हॉस्टल का पूरा होना शामिल है। प्लेफील्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत लेवलिंग, फिलिंग, ड्रेनेज, फेंसिंग और सुरक्षा कार्यों के माध्यम से खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना, युवाओं, स्कूलों और समुदायों के लिए एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा।