फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलवामा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में मंडी बंद

पुलवामा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में मंडी बंद

Tue, 18 Dec 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में मंडी बंद
पुंछ। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों की तरह ही जिले के मंडी तहसील मुख्यालय में शनिवार को पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजी के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में सात लोगों की मौत के विरोध में मंडी कस्बा बंद रहा। घटना का विरोध करने के लिए धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम किया, जिसके चलते सड़कें सूनी रहीं। मंडी तहसील मुख्यालय में बाजार, शिक्षण संस्थान और सरकारी कार्यालय भी पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह मंडी के आलापीर जामा माजिद के इमाम मोलाना सैयद शाहिद बुखारी की अपील पर व्यापारिक संगठनों और धार्मिक संगठनों ने कस्बे में चक्काजाम और बंद का आह्वान किया। इसके चलते सुबह से ही कस्बे के सभी बाजार, शिक्षण संस्थान बंद रहे। सड़कों से वाहनों के नदारद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुखारी ने कहा कि अब कश्मीर में ओर खून खराबा सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि जिस तरह से कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या की जा रही है उसकी जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कश्मीर मसले को बातचीत से हल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed