{"_id":"5c17fc50bdec225712491cd4","slug":"15450758291742-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ-रावलाकोट बस से 42 लोग आर-पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ-रावलाकोट बस से 42 लोग आर-पार
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को पुंछ-रावलाकोट बस सेवा चलाई गई। इससे भारत और पीओके 42 लोग चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा के रास्ते आर-पार हुए। सोमवाप को दोपहर में 1:50 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर बने गेट खोले गए। सबसे पहले दोनों तरफ के अधिकारियों जहांगीर खान और नईम अहमद ने आपस में हाथ मिलाया। इसके बाद सर्वप्रथम भारत की तरफ से 27 लोग पुंछ-रावलाकोट बस में सवार होकर नियंत्रण के उस पार गए। इसमें 26 पीओके नागरिक भारत में बसे रिश्तेदारों के पास एक महीना बिता कर वतन लौटे। एक भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने उस पार गया। उस पार से रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर 15 लोग इस पार पहुंचे। इसमें पीओके के 13 लोग पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस पार आए, जबकि 2 भारतीय नागरिक पीओके में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलकर उनके पास एक महीना बिता कर वतन लौटे।