फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भारी बर्फबारी से दूसरे दिन भी मुगल रोड पर यातायात बंद रहा,मुगलरोड पर बसे गांव के लोगों की परेशानियां बढ़ी,जिला का तापमान लुढ़क ज

भारी बर्फबारी से दूसरे दिन भी मुगल रोड पर यातायात बंद रहा,मुगलरोड पर बसे गांव के लोगों की परेशानियां बढ़ी,जिला का तापमान लुढ़क ज

Wed, 12 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
भारी बर्फबारी से दूसरे दिन भी मुगल रोड पर यातायात बंद रहा,मुगलरोड पर बसे गांव के लोगों की परेशानियां बढ़ी,जिला का तापमान लुढ़क ज
पुंछ। मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले के निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश के बीच पीर पंजाल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी रहने से मुगलरोड यातायात के लिए बंद रही। इस बीच दूसरे दिन भी पुलिस और यातायात पुलिस ने नाका लगा कर किसी भी प्रकार के वाहनों को सुरनकोट से आगे मुगलरोड की तरफ बढ़ने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

दो दिन से बर्फबारी के चलते यातायात बंद होने से मुगलरोड के किनारे बसे सुरनकोट तहसील के गांव डोगरेयां एंव पोशाना के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग रास्ता बंद होने के कारण घरों में बंद होकर रह गए हैं। बर्फबारी एवं बारिश से जिले का तापमान लुढ़क कर काफी नीचे पहुंचने से ठिठुरन शुरू हो गई है। गौरतलब है कि सोमवार को सुबह तड़के ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, साब्जियां, हिलकाका, पीर की गली, पोशाना, डोगरेयां, देहरागली सहित सभी क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी थी, जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा होने लगी थी, जोकि देर रात तक जारी रही। इसके चलते पुंछ, राजोरी को जम्मू से जोड़ने वाली मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम सुरनकोट मोहम्मद सलीम कुरैशी का कहना है कि अभी मुगलरोड कब तक बंद रहेगी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर अगले दो तीन दिन में मौसम साफ होता है तो इस मार्ग को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा। उधर कश्मीर गए पुंछ और राजोरी के सैकड़ों कश्मीर ही फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed